कर्णाटक चुनाव: क्या नहीं काम आया भाजपा का कोई दाव, कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की जानिब, भाजपा को जोर का झटका धीरे से

तारिक आज़मी/तारिक खान

डेस्क: कर्णाटक विधानसभा चुनावो में लाख दावो और वायदों के बाद भी भाजपा चुनाव हारती हुई दिखाई दे रही है। लगभग 11:30 होने को है और जो सीन निकल कर सामने विधानसभा का आ रहा है। उसमे भाजपा को बड़ा झटका मिला हुआ है। शायद कांग्रेस का 40 परसेंट कमीशन की सरकार का मुद्दा जनता के बीच आम हुआ और कांग्रेस का जन मुद्दा जनता के समझ में आया है और जनादेश जो रुझान अभी तक दिखा रहा है वह बता रहा है कि भाजपा को जनता ने कर्णाटक की सरकार से बाहर कर दिया है।

कर्णाटक में खबर लिखे जाने तक कांग्रेस स्पष्ट बहुमत पाती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस को इस समय 119 सीट पर बढ़त मिली हुई है। जबकि भाजपा को 73 सीट पर बढ़त हासिल हुई है। वही जेडीएस को 17 सीट मिलती दिखाई दे रही है। इस रुझान के मुताबिक सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की बनती हुई दिखाई दे रही है। यहाँ एक बात और भी बताते चले कि लगभग 50 सीट इन बढ़त में ऐसी है जहा लीड का अंतर 1 हज़ार अथवा इसके कम अंतर की दिखाई दे रही है। इन 50 सीट में अधिकतर भाजपा की सीट है। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

भाजपा को झटका शुरूआती रुझान पोस्टल बैलेट से ही मिला है। माना जाता है कि पोस्टल बैलेट भाजपा का पारंपरिक वोट बैंक होता है। मगर कांग्रेस ने कर्णाटक में इसके अन्दर भी बड़ी सेंध मारी है। वही दूसरी तरफ वोकालिंग और लिंगायत समुदाय के साथ कांग्रेस को अल्पसंख्यक मतों का भी काफी सहारा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वही जेडीएस जो लिंगायत और मुस्लिम समाज का मतों को पाती है उसको काफी नुक्सान हुआ है। वही अन्य के खाते में भी 8 सीट जाती दिखाई दे रही है। कुल 5 निर्दल प्रत्याशी भी चुनाव में अभी तक आगे है। जुड़े रहे हमारे साथ हम आपको आपके पसंदीदा चैनल जैसे मदारी के खेल नही दिखा रहे है बल्कि हकीकत से रूबरू करवा रहे है।

 

 

 

 

 

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *