उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: भाजपा को कर्णाटक के बाद एक और झटका, जाने अभी तक क्या है पुरे प्रदेश का रुझान, सपा और बसपा सहित किससे मिली कड़ी टक्कर

तारिक खान

डेस्क: एक तरफ भाजपा जहा अभी तक आये रुझानो में कर्णाटक की सत्ता गवा बैठी है। वही दूसरी तरफ भाजपा स्थानीय निकाय चुनावो में उत्तर प्रदेश में वह मैजिक स्टिक नही चलाती दिख रही है जिसकी पार्टी को उम्मीद रही होगी। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावो में खबरे अब रुझान फैसलों की तरफ रुजू होता दिखाई दे रहा है। अभी तक उत्तर प्रदेश के नगर पालिका के हुवे 199 सीटो के मतदान और नगर पंचायत के 544 सीटो पर हुवे पोलिंग के जो रुझान आ रहे है वह बेशक सत्तारूढ़ दल भाजपा को एक बड़ा झटका इसलिए होगा क्योकि भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावो हेतु जी-तोड़ मेहनत किया है।

नगर पंचायत के 544 सीटो पर आ रहे रुझानो से भाजपा को बड़ा झटका दिखाई दे रहा है। शुरूआती रुझानो में भाजपा को अभी तक 151 सीट पर बढ़त मिली है। जबकि सपा को 88 सीट पर बढ़त मिली हुई है। वही बसपा ने भी बढ़िया उपस्थिति दर्ज करवाते हुवे 31 सीट पर बढ़त बनाया हुआ है। जबकि कांग्रेस को 7 तथा निर्दल और अन्य के खाते में 143 सीट जाती दिखाई दे रही है।

वही दूसरी तरफ कमोबेश ऐसा ही झटका नगर पालिका की 199 सीटो हेतु हुवे चुनावो में भाजपा को लगता हुवा दिखाई दे रहा है। जिसमे भाजपा 82 सीट पर आगे है जबकि सपा 36 सीट पर आगे दिखाई दे रही है। वही बसपा के खातो में 22 सीट तथा कांग्रेस के खाते में 5 सीट आती दिखाई दे रही है। निर्दलियो व अन्य को 42 सीटो पर बढ़त हासिल है।

दूसरी तरफ नगर निगम की सीटो का ब्यौरा अभी तक का देखे तो आगरा से बसपा काफी मतो से आगे है। जबकि वाराणसी, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, झाँसी, फ़िरोज़ाबाद, लखनऊ, अयोध्या, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, कानपुर, अलीगढ और मथुरा से भाजपा ने बढ़त तो बनाया हुआ है। मगर सबसे अधिक बड़ी ध्यान देने की बात तो ये है कि इस बढ़त में अयोध्या, गोरखपुर और वाराणसी को छोड़ दे तो सभी बढ़त बहुत ही मामूली अंतर की है जो कभी भी खत्म होकर सिक्के के दुसरे रुख को सामने ला सकती है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *