वाराणसी: सपाजनों ने ‘लोक कल्याण दिवस’ के रूप में मनाया सपा के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन, पुरे दिन चला शहर में आयोजनों का दौर

शाहीन बनारसी

वाराणसी: सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन आज वाराणसी में सपाजनों ने ‘लोक निर्माण दिवस’ के रूप में मनाया। पुरे दिन आज शहर के विभिन्न हिस्सों में सपाजनों ने केक काटकर और एक दुसरे को मीठा खिला कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस क्रम में आज समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’ के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मो0 हैदर गुड्डू ने कहा कि महज़ 35 वर्षो के उम्र में प्रदेश की बागडोर संभालने वाले अखिलेश यादव ने प्रदेश को विकास की एक ऐसी उचाई प्रदान किया है, जिसके उद्घाटन आज भी सरकार कर रही है। उन्होंने गरीबो के कल्याण, अल्पसंख्यको और पिछडो के अधिकार से लेकर आम आवाम को राहत देने वाली कई क्रांतिकारी योजनाये लागू किया। सुशासन की एक बड़ी मिसाल कायम किया। आज उनके जन्मदिन को हम सब सपाजन ‘लोक निर्माण दिवस’ के रूप में मना रहे है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो0 हैदर ‘गुड्डू’, विष्णु शर्मा, शमीम अंसारी, मो0 अजफर ‘गुड्डू’, दिलशाद अहमद, जावेद अंसारी, साजिद खान ‘चिंटू’ हिफाज़त अली, असद हुसैन, वसीम अब्बास, जीशान, अयान, आदिल खान, इरफ़ान खान, एजाज़ अहमद, राजवीर, जैनुल आबदीन ‘बददु’ आदि लोग उपस्थित थे।

इसी क्रम में शहर दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित ने लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में बच्चों के साथ केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों को कपड़े, बिस्कुट, चॉकलेट, कॉपी, पेंसिल व अन्य जरूरत की चीजों के साथ-साथ खाद्य पदार्थ वितरित किए। किशन दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन ‘लोक कल्याण दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने  रखने का काम किया जा रहा है। साथ ही लोकतंत्र बचाने के लिए क्षेत्र के कई इलाकों में लोक जागरण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में किशन दीक्षित, रविकांत विश्वकर्मा, ईशान श्रीवास्तव, राहुल यादव, राहुल गुप्ता, संदीप मिश्रा, आशीष यादव, महेश, अर्पित, अभिषेक, सैफ, मो0 अजफर ‘गुड्डू मास्टर’, गुरुदयाल, अजहर, अयान, आदि रहें।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आदिल खान के नेतृत्व में सपा जनो ने दालमंडी स्थित अरविन्द सिंह कटरे में केक काट कर और आसपास लोगो में मिठाई तकसीम करके अखिलेश यादव के जन्मदिन की खुशियाँ मनाया। इस मौके पर पूर्व पार्षद और एड0 नजमी सुल्तान ने कहा कि ‘अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियों के सहारे आज भी सरकार अपनी उपलब्धी गिनवाती है। इससे बड़ी उपलब्धि क्या किसी मुख्यमंत्री के पास होगी?’ कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदिल खान, एड0 नजमी सुल्तान, बादशाह अली, इरफ़ान खान, इमरान, अमीन सिद्दीकी, फरीद, अफज़ल, निशात खान, अबुशाद, एखलाक आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जानिब से मैदागिन चौराहे पर सपा जनों ने केक काट कर और गरीबो को मुफ्त भोजन करवा कर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। हमारे स्थानीय सूत्र पवन जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 100 गरीबो को भरपेट भोजन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव प्रभाकर यादव ने किया और बताया कि सपा के कार्यकाल की उपलब्धियां आम जनता तक हम लोग पंहुचा रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभाकर यादव, राजू शर्मा, जयप्रकाश यादव, दुर्गा यादव, भरत यादव, अर्जुन सिंह ‘गोलू’, आशीष यादव आदि लोग शामिल थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *