बिजली आपूर्ति से लोगों में आक्रोश

शत्रुजीत त्रिपाठी
देवरिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। वही सपा सरकार का वादा 16 मार्च से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली 16 धंटे व शहरी क्षेत्रों में बिजली 20 धंटे मिलेगी पूरी तरह फिसड्डी हो चुका है। बिजली का आलम यह है कि महज 12-14 धंटे बिजली देवरिया जनपद को मिल रही है। आखिर इस तरह का सौतेला व्यवहार देवरिया जिले के साथ ही क्यों हो रहा है। जबकि यहां सपा की स्थिति हमेशा प्रदेश के अन्य जिलों से अच्छी रहती है। आखिर बिजली की यह मार कब – तक झेलेगा देवरिया जनपद, आम जनता में बिजली व्यवस्था को लेकर बहुत ज्यादा आक्रोश है।











