हिंदू – मुस्लिम भाई भाई की एकता की मिसाल कायम कि आस मोहम्मद ने

कुलदीप।
गाज़ियाबाद। आज दोपहर समय करीब तीन बजे के लगभग अपने समाज सेवी साथियों के साथ मुरादनगर थाने पर पहुंचे। आस मोहम्मद चौधरी ने शिव भक्त भोलों का सम्मान करते हुए उन्हे एक गाड़ी केला बांटकर किया पुन्य काम किया।
उसके बाद अपने समाज सेवी साथियों सहित गंग नहर छोटा हरिद्वार के लिए निकल पड़े। और वहाॅ सैकड़ो शिव भक्तो के बीच पहुंच कर भी एक गाड़ी केले ओर बांटकर पुन्य का कार्य किया। इस पुन्य के कार्य मे आदिल चौधरी, दानिश चौधरी, बिलाल गाज़ी, अरूण लाल, मनोज लाला, अरूण कसाना बब्लू एडवोकेट व अन्य लोग मौजूद रहे।
आस मोहम्मद चौधरी ने बात-चीत मे बताया कि हम सभी धर्मों के लोगो को अपना मानते है और उनका तहेदिल से सम्मान करते है। उनकी सेवा करना हमारे लिए गर्व की बात है।











