हटाया गया शॉपिंग माल के निकट 34 फीट रोड के निर्माण में आड़े आये अतिक्रमण को,

रविशंकर
रामपुर। ज़िला प्रशासन ने महात्मा गांधी शॉपिंग मॉल के निकट 34 फीट रोड के निर्माण में आड़े आये अतिक्रमण में विवादित वाल्मीकि बस्ती के 18 मकानों को वाल्मीकि बस्ती वासियों की सहमति से तोड़ा गया जिसके लिए कुछ मुख्य बिन्दुओं पर बस्ती वासियों ने प्रशासन से सहमति जताई।
01:- बस्ती वासियों ने प्रशासन को 34 फीट देने की बात को स्वीकार किया।

02:- प्रशासन ने वहां के लोगों को नगर पालिका से प्रस्ताव पारित करा कर उस जगह का मालिकाना हक देने की बात की है।
03:-एक बच्चा जो छत के पास से जा रही 32000 की लाइन के करंट की चपेट में आ गया था उसको 85000 का मुआवजा दिया गया तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद मिलेगी।
04:-इस प्रकरण में किसी भी वाल्मीकि समाज के व्यक्ति के खिलाफ कोई भी दण्डात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
इन बिन्दुओं को आधार बनाकर सबकी सहमति के साथ ये मकान तोड़े गए। जिस बीच भारी पुलिस बल की तैनाती रही शहर में चारों तरफ नाकाबंदी का माहौल रहा, सूत्रों की माने तो प्रशासन ने फैसल लाला समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को किया नज़रबंद। पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का मुआयना किया।
आपको अवगत करा दें 8 अप्रैल 2015 में पहली बार वाल्मीकि बस्ती को तोड़ने के लिए प्रशासन ने कोशिश की थी । जिससे वाल्मीकि बस्ती के बाशिंदे आक्रोश में आ गए और समस्त वाल्मीकि बस्ती वासी अनशन व भूख हड़ताल पर बैठ गए वाल्मीकि बस्ती के वाशिंदों के साथ समाज सेविका नूतन ठाकुर एवं आईजी अमिताभ ठाकुर भी 2 दिन अनशन पर बैठे। अनशन लगातार आठ दिन तक चला 16 अप्रैल को प्रशासन के एससी-एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार बैरक के द्वारा जूस पिला कर अनशन तुड़वाया गया और वाल्मीकि बस्ती ना तोड़ने का प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *