सपा के वरिष्ठ नेता व डीसीबी डारेक्टर के निधन में संवेदना देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री।

नजीर दूला खान/बिलासपुर
सपा के वरिष्ठ नेता व रामपुर डीसीबी डारेक्टर नगर के मोहल्ला साहूकारा खजूरों वाली मस्जिद निवासी जाकिर अली उर्फ बब्बू खां का बीती रात्रि के चलते निधन हो गया था। मौत की सूचना से उनके समर्थकों में आग की तरह फैल गई। और संवेदना देने अन्य संगठन के लोग  उनके अवास पर पहुंच गए। शनिवार दोपहर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां उनके अवास पर पहुंचें और उनके प्रति संवेदना जताई। जाकिर अली खां उर्फ बब्बू खां को अचानक कुछ दिनों पहले डेगूं बिमारी की शिकायत थी । उनके परिजनों ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल में उपचार को ले गए। उन्होने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। शोक संवेदना जताई। वही सभी ने नम आंखों से उन्हें भगवान महावीर मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया।इस मौके पर बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार, काग्रेस विधायक संजय कपूर, दर्जा राज्यमंत्री बीना भारद्वाज, पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, मुतीउर्रहमान खां,मामून शाह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव औलख, आरिफ खां अरोमा आदि उपस्थित रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *