बलिया- और दहला रही इंसानियत को बाढ़, स्थिति हुई भयावाह,

  • कमिश्नर और डीआईजी ने बाढ क्षेत्रों का किया दौरा
  • जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राहत व बचाव कार्य की संभाली कमान
  • गंगा का जलस्तर हुआ स्थिर, घाघरा घटाव पर

अंजनी
बलिया : गंगा की लहरों का आतंक जारी। नदी का पानी नरहीं और भरौली के बीच बैरिया के सामने नेशनल हाई-वे को लांघा। बाढ की गंभीरता को देख इस मार्ग पर भी भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक.
बाढ़ की विभिषिका का जायजा लेने के लिए पहुंचे 
मंडलायुक्त नीलम अहलावत व डीआइजी धर्मवीर* ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और आवश्यक निर्देश दिया। बाढ़ का पानी दुबहड़ थाना व नगर की जापलिनगंज चौकी में घुस गया। एनडीआरएफ व फ्लड पीएसी की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते रहे। 
सीओ बैरिया के अनुसार लगानटोला, शिवपुर कपूर दियर और रामपुर कोङरहा से 486 और फ्लड पीएसी के जवानों द्वारा 325 लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इस समय घाघरा में घटाव है और गंगा स्थिर है।
जिलाधिकारी गोविंदराजू एनएस व पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी दिनभर राहत व बचाव कार्य की कमान संभाले रहे। जिलाधिकारी ने बलिया भरौली मार्ग पर बाढ़ व नुकसान का जायदा लेते हुए लोगों को राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया और विकासखंड सोहांव के कई गांवों का निरीक्षण किया।
सुबह जब बाढ़ का पानी एनएच 31 को पार कर गया तो इलाकाई लोगों में खलबली मच गई। आनन-फाफन में भारी वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया। बेलहरी के श्रीनगर गांव में कटान के बाद नदी की धारा थोड़ी परिवर्तित हुई तो कटान रिंग बंधे पर शुरू हो गया जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। बाढ़ का नजारा यदि नेशलन हाई-वे से खड़ा होकर देखें तो पूरे इलाके में जल-जला जैसी स्थिति है।

नगर में भी बढ़ रहा है बाढ़ का दबाव
बाढ़ का पानी नगर में प्रवेश कर गया है। बनकटा, महावीर घाट, घनश्याम नगर के बाद बेदुंआ व जापलिनगंज अब बाढ़ की जद में आ गया है। सड़कों पर घुटने भर पानी आ गया है। लोगों का घरों से निकलना दुभर हो गया है। नाले के फैले पानी से आ रही सड़ांध बदबू कई संक्रामक बीमारियों को न्योता दे रही है।
सांसद ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
बलिया के सांसद भरत सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों का दर्द जाना और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दूबे छपरा रिंग बंधे को सुरक्षित करने का निर्देश दिया। सांसद ने नरदरा, भुसौला, लालगंज, जयप्रकाशनगर, अठगांवा सहित दर्जन गांवों का निरीक्षण किया।
विधायक ने बाढ क्षेत्रों का किया दौरा,  बाढ पीडितों में वितरित किया तिरपाल
बैरिया विधानसभा के विधायक जयप्रकाश अंचल ने बाढ क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया और बाढ पीड़ितों से मुलाकात कर उनके रहन सहन संबंधित व्यवस्था कराये और कुछ स्थानों पर जनता की शिकायत पर मौके से ही अधिकारियों से बात कर तुरन्त मदद के लिए निर्देशित किये। विधायक ने इस दौरान बाढ पीड़ितों को तिरपाल प्रदान किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *