शान्ति व्यवस्था के लिए अस्पताल में तैनात किये गये अतिरिक्त मजिस्ट्रेट।

नूर आलम वारसी।
बहराइच : जिला चिकित्सालय बहराइच में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अभय द्वारा अग्रिम आदेशों तक एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी जिला चिकित्सालय में लगा दी गयी है जो वहा उपस्थित रहकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे। जिला मजिस्ट्रेट के संज्ञान में आया है कि जिला चिकित्सालय बहराइच में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों से आने वाले मरीज़ों के तीमारदारों व चिकित्सालय स्टाफ के मध्य कहा सुनी होती है जिससे चिकित्सालय परिसर की शान्ति व्यवस्था प्रभावित हो जाती है।
उक्त परिस्थिति को मद्देनज़र रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट श्री अभय ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बहराइच जे.पी. सिंह की ड्यूटी अग्रिम आदेशों तक जिला चिकित्सालय बहराइच में लगा दी है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया है कि वह जिला चिकित्सालय में उपस्थित रहकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे।











