मनरेगा, इदिंरा आवास की सोशल आॅडिट टीमों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

मथुरा। (रवि पाल) मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आव्हान किया कि प्रतिभागी सोशल आॅडिट कार्यों में लगन एवं सच्ची निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने प्रतिभागियों की समस्यायें सुनते हुए उनका निराकरण भी किया। सीडीओ दामोदरपुरा स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान में मनरेगा एवं इदिंरा आवास योजनांतर्गत सोशल आॅडिट टीम सदस्यों के 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। 
संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा अजीत कुमार ने टीम सदस्यों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिकार एवं दायित्वों के बारें में विस्तृत चर्चा की तथा मनरेगा और इदिंरा आवास योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रशिक्षिक महाप्रताप चंद, लोकेश कुमार, प्रदर्शक योगेश कुमार गौतम, प्रशिक्षक विजेन्द्र सिंह एवं प्रचार सहायक सुनील चतुर्वेदी आदि ने विषयवार, व्यवहारिक एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। जिला सोशल आॅडिट को- आॅडिटनेटर भगवती वर्मा द्वारा सोशल आॅडिट पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
 प्रशिक्षण में गोवर्धन, नंदगांव एवं नौहझील के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। आज प्रारम्भ यह प्रशिक्षण 24 अगस्त तक चलेगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *