बच्चों को डीएम ने दी सरकारी थाली

अखिलेश सैनी
बलिया। मुख्यमंत्री की प्रेरणा के चलाई गई ‘थाली गिलास वितरण योजना’ का शुभारंभ जिले में भी हुआ। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वजीरापुर पर बच्चों को थाली व गिलास देकर इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर अध्यापक सुनील गुप्ता को आदर्श शिक्षक के सम्मान से नवाजा गया।

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों को परेशानी न हो, इसलिए यह योजना चलाई गई। पहले बच्चे किताब से साथ थाली भी लाते थे। अब इससे निजात मिलेगी। यह योजना हमारे शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती देगी। इससे पूर्व भी एमडीएम व नि:शुल्क ड्रेस वितरण योजना चल रही है। उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन की तारीफ गांव वालों से सुनकर खुशी जाहिर की और अध्यापक सुनील गुप्ता को सम्मानित किया। वहीं, जिलाधिकारी ने केक काटकर वजीरापुर प्रावि में पढ़ने वाली बच्ची रानी का जन्मदिन मनाया। जिलाधिकारी ने रानी के जन्मदिन के अवसर पर केक कटवाया और बधाई दी। उपहार के रूप में बैग व 500 रुपये भी दिया

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *