गन्ने की पताई नोचने गये लोग हुए लापता, नहीं लगा कोई सुराग

फारूख हुसैन
लखीमपुर (खीरी)//मझगयी =ग्राम कोठिया निवासी लालाराम गौतम उम्र अटठारह वर्ष अपनी माँ भाई और बहन के साथ चार बजे के लगभग गाँव से बाहर नाले के किनारे गन्ने की पताई नोचने गये थे परंतु देर शाम तक उनके न लौटने से परिजनों को चिंता होने लगी।
पहले तो उन्होंने वहाँ जाकर खोज की परंतु उनका कहीं पता नहीं चल पाया ।परिजन की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह कहाँ लापता हो गये हैं आखिर थकहार कर परिजनों ने इस बात की सूचना मझगयी चौकी प्रभारी रिषीदेव को दी यह सुनकर वह तुरंत अपने कुछ सिपाहियों के साथ जाकर खोजबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। दूसरे तरफ परिजनों का किसी अनहोनी की आशंका में रो रो कर बहुत बुरा हाल हो गया है, वही क्षेत्रिय ग्रामीणों में इस घटना की तरह तरह की चर्चा है।











