सपा प्रदेश कार्यालय पर भीड़ सिर्फ टिकट चाहने वाले और उनके समर्थकों की

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, मुलायम सिंह के आवास, कालीदास मार्ग, जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट पर काफी भीड़ आज कल दिखाई दे रही है. भीड़ को देखकर अगर अंदाज़ लगाया जाय तो समझ आता है कि ये सभी कार्यकर्ता है सपा के. मगर हकीकत कुछ और ही है. जब गौर से देखा जाय तब समझ आता है कि जो भीड़ दिखाई दे रही है, उसमें आम कार्यकर्ता न के बराबर है।
यह सारी भीड़ टिकट चाहने वाले नेताओं एवं उनके समर्थकों की है। जैसे ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने कालीदास मार्ग से निकलते हैं, ये सभी नेता सड़क के किनारे अभिवादन करने के बहाने खड़े हो जाते हैं और उनके जिंदाबाद के नारे लागते हैं। अखिलेश यादव भी उन्हे निराश नहीं करते, वे भी शीशे की आड़ से हाथ उठा कर, मुस्करा कर, सर हिलाकर उसका जवाब देते हैं।











