कर्ज के बोझ के नीचे दबे किसान ने नदी में कूद कर की आत्महत्या, मचा हड़कम्प

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी //लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीगढ़ में एक किसान ने बैंक से लिया कर्ज न चुका पाने के कारण नदी में कूदकर जान दे दी। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र के ग्राम रहीम पुरवा का है जहाँ रहीम पुरवा निवासी चुन्ना लाल पुत्र मनोहर लाल ( 60 वर्ष) ने क्षेत्र की खैरीगढ़ पुल से सरयू नदी में कूद कर खुदकशी कर ली