क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया स्वच्छ पखवाड़ा के तहत छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली


उन्नाव के नवाबगंज नगर के श्याम लाल इंटर कालेज के एन.सी.सी. छात्रों व कमांडरों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत अन्य विद्यालयों तथा मदरसों के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर स्वछ पखवाड़ा पर जागरूकता रैली निकाली। स्वच्छता रैली निकालकर न सिर्फ इन बच्चों ने लोगो का ध्यान सफाई की ओर केंद्रित किया बल्कि उन्होंने रैली के माध्यम से स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जागरूकता ज्योति भी जलाई तथा अपने आस पास की गंदगी को दूर करके भारत को स्वछ बनाने का संदेश दिया।
रैली के उपरान्त सभी छात्रों व छात्राओं को लंच बॉक्स का वितरण भी किया गया बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक कर सप्ताह में दो दिन सफाई करने और लोगों को प्रेरित करने की बात भी समझाई गई। इस अवसर पर शिक्षको सहित लगभग चार सौ छात्र उपस्थित रहे।











