मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, देखे मौके की दर्दनाक तस्वीरे
22 लोगो के मौत की सुचना


घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार हो रही बारिश के कारण फुटओवर ब्रिज पर भीड़ ज्यादा थी. हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ. ज्ञातव्य है कि मुंबई में 10.20 बजे बारिश शुरू हुई, जिसके बाद बारिश से बचने के लिये फुटओवर ब्रिज पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. इसी बीच फुटओवर ब्रिज टूटने की अफवाह फैल गई. इसके बाद लोगों के बीच भगदड़ मच गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. घायलों को नजदीकी केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसारी अब तक 22 लोगो की मृत्यु हो चुकी है और 50 घायल अब तक अस्पताल में भर्ती है जिनमे से कई की हालत चिंताजनक है,














