कादीपुर तहसील क्षेत्र में जारी है चोरो का आतंक

सुल्तानपुर – कोतवाली कादीपुर के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मंगलवार रात चोरों ने नकब लगाकर एक बार फिर हाथ साफ कर दिया। पहली घटना शेखपुर निवासी शिवप्रसाद के राइस मिल की है तथा इसी में आटा चक्की भी लगा रखी है ।जो एकदम नेशनल हाइवे के किनारे पर ही स्थित है। कल रात चोरों ने उनकी खिड़की को तोड़कर राइस मिल में घुस गये तथा मिल के अंदर रखे गए रूपये 20000 पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस बाबत जब शिवप्रसाद से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि 18000 रुपए बिजली का बिल जमा करने के लिए बैंक से लाए थे तथा 2000 रुपए और रखा था। रात में चोरों ने राइस मिल के अंदर रखे 20 हज़ार उड़ा दिया।













