वाराणसी। आज पूरे देश में जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। वहीं जनपद के पुलिस लाइन में भी दोनों महापुरुषो का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। आज पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण भारद्वाज रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा उपस्थित अधिकारी गणों व कर्मचारी गणों को सम्बोधित करते हुए देश की एकता व अखंडता बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मियों को शपथ भी दिलाया गया। साथ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पारंपरिक शाॅल देकर सम्मानित भी किया गया। साभार – भुवनेश्वरी मलिक
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..