सऊदी युवराज के सपने को साकार करेंगी इस्राईली कंपनियां


उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने एक परियोजना के अंतर्गत “नियोम” नामक एक शहर का निर्माण करने की घोषणा की है। नई परियोजना के तहत आले सऊद शासन 500 अरब डॉलर की लागत से सऊदी अरब और जॉर्डन सीमा पर इस शहर का निर्माण करेगा।
इस्राईली समाचार पत्र यूरोशलम पोस्ट के अनुसार, इस परियोजना में काम करने के कारण कई इस्राईली कंपनियों पर से दशकों से लगा प्रतिबंध हट जाएगा। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक़, सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन के संबंधों पर संवेदनशीलता के कारण इस्राईली कंपनियां अभी इस परियोजना में भागीदारी की खुलकर घोषणा नहीं कर रही हैं।











