ट्रक चालक को ओवरटेक करना पड़ गया महंगा

शबनम शेख आदिल अहमद
उन्नाव चकलवंशी-आसीवन क्षेत्र में आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक कर रहे ट्रक चालक ने सामने से आ गये साइकिल सवार को बचाने के लिए गाड़ी मोड दी जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिससे चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सी एच सी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया है।
आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बागरमऊ मार्ग पर जौनपुर से करनाल चावल लेकर जा रहे ट्रक चालक ने नंगा खेड़ा चौराहे के पास आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने लगा तभी सामने से साइकिल सवार आ गया जिसको बचाने के लिए चालक राजेश पुत्र अमन चंद निवासी पानीपत हरियाणा व परिचालक सुरेश पुत्र वजीर चंद हरियाणा घायल हो गए।











