अनुष्का शर्मा बनीं विराट कोहली की दुल्हनियां, देखे शादी की कुछ तस्वीरे

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनीं हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोहली और अनुष्का ने सोमवार को इटली के टस्कन शहर में शादी कर ली है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिनके मुताबिक वीरूषका की शादी में कंटेनर से फूल ले जाए गए हैं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट और अनुष्का आज रात 8 बजे इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। हाल ही में अनुष्का अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से इटली के लिए निकलीं थी।













