बाँदा – चौकीदार को बनाया बंधक, हजारों कारतूस और बंदूकें लूटीं

बांदा। रेलवे स्टेशन से चंद कदम पर बंदूक की दुकान में चौकीदार को बंधक बनाकर डकैत हजारों कारतूस और दर्जनों बंदूक लूट कर फरार हो गए। इस वारदात से बांदा को डकैतमुक्त जोन बनाने का सरकारी दावा हवाहवाई साबित हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।













