बैरिया नगर पंचायत की पहली चेयरमैन बनी भाजपा की शांति देवी

नुरुल होदा खान।
बलिया, नवसृजित नगर पचांयत बैरिया पर भाजपा का कब्जा हो गया। शुक्रवार को मतगणना के समय दिन भर चले अटकलो पर तब विराम लग गया जब भाजपा की प्रत्याशी शान्ती देवी पत्नी स्व शिवदयाल वर्मा की जीत की घोषणा हुई सूचना बाहर पहुचते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी।अगर दिन भर मतगणना के कियासो पर प्रकाश डाला जाय तो प्रथम से छठवे चक्र तक निर्दल प्रत्याशी पुनम सिंह बढ़त पर बनायी रखी। अन्तिम सातवे चक्र के मतगणना मे भाजपा प्रत्याशी बढ़त की खाई को पाटते हुए 343 मतो से बढ़त बना कर बैरिया की नगर पचायत सीट पर कब्जा जमा लिया।
मतगणना पर नजर डाले तो भाजपा प्रत्याशी शान्ती देवी को कुल 4717 मत मिले। वही निर्दल प्रत्याशी पुनम सिंह पत्नी हरि सिंह को 4474 मत पाकर सन्तोष करना पड़ा। वही सपा प्रत्याशी अनिता देवी पत्नी ओमप्रकाश यादव उर्फ लालु को 2947 मत मिला। बसपा की आरती सिंह के 138 मत तो कांग्रेस की प्रत्याशी 65 मत प्राप्त हुए। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी सख्या मे पुलिस बल व अर्द्ध सैनिक बल तैनात रहा। चुनाव के पूर्व व उसके बाद हुई घटना के बाद प्रशासन चौकश था। आरओ एसडी कनौजिया (अध्यक्ष पद) व सभासद पद के आर ओ निरज कुमार ने सभी विजयी प्रत्याशियो के प्रमाण दिया। मौके पर एस डी एम राधेश्याम पाठक, सीओ उमेश कुमार,तहसीलदार शशिकान्त मणि आदि मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *