ऐसी हुई हर्ष फायरिंग की शादी की शहनाई बदल गई मौत के मातम में

अंगद गुप्ता

देवरिया (रुद्रपुर) जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के अम्मा पांडेय गाव में शुक्रवार की बारात में हुई हर्ष फायरिंग में एक कि मौत हो गयी और तीन लोग फायरिंग की वजह से घायल हो गये. जिसकी म्रत्यु हुई वो दूल्हे के मामा की बेटी थी और घायल तीन में से एक शख्स दूल्हे का भाई था. घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में पहुचाया गया है। सूत्रों की माने तो ग्रामीणों और बारातियों के बीच इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली के खड़ेसरा से अम्मा पांडेय ग्राम में एक बारात आई थी. अभी द्वार पूजा के बाद जयमाल कार्यक्रम चल रहा था कार्यक्रम के दौरान लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे कि तभी दूल्हे के बगल में बैठी दुल्हे के मामा महेश यादव की 7 वर्षीय बेटी डिम्पल यादव को गोली लग गयी, गोली लगने से उस नन्ही सी जान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई राहुल 15 वर्ष, बसडीला निवासी पूजा गुप्ता 15 वर्ष और थाना क्षेत्र झंगहा के लालपुर निवासी विकी 26 वर्ष इस हर्ष फायरिंग में घयाल हो गये.  मौके पर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर समेत पांच थानों की पुलिस फोर्स पहुच गई। घायलों को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है. पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *