माधुरी मद्देशिया मधुबन की पहली चेयरमैन बनी

संजय ठाकुर 

मधुबन। नगर पंचायत से पहली बार निर्दल प्रत्याशी माधुरी मदेशिया पत्नी शंकर मद्धेशिया ने भारी मतों से जीत कर इतिहास बनाया है।  माधुरी मद्धेशिया को 4551 मत मिला तथा द्वितीय नंबर पर भारतीय समाज पार्टी की प्रत्याशी बिन्नी जायसवाल को 2328 मत मिला।  बसपा की धनवंती देवी को 2254 मत तथा सपा की सुनीता सिंह को 675 मत एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सोनी देवी को मात्र 592 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा।
इस प्रकार माधुरी मदेशिया पत्नी शंकर मद्धेशिया ने शहीदी धरती मधुबन से पहली बार नगर पंचायत का अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी बिन्नी जायसवाल को 2223 मतों से पराजित किया।निर्दल प्रत्यासी के रूप में मधुबन में माधुरी मद्धेशिया ने इतिहास बनाने का काम किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *