देवरिया कप्तान साहब – ये खनन वैध है, अथवा अवैध जो जेसीबी से हो रहा है.
देवरिया. रामपुर कारखाना. भले योगी सरकार के लाख दावे के अवैध खनन नहीं होगा सब झूठे साबित होते आ रहे देवरिया जिला के रामपुर कारखाना के रामपुर चंद्रभान गांव में गांव में. यहाँ खनन लगातार दिन और रात मिलाकर चालू है प्रशासन के लाख दावे इस गांव में झूठे हैं और कोई भी नियम इस गांव में प्रशासन का नहीं लागू हो पा रहा है. गांव के लोगों के मुताबिक दिन में कम से कम 5 JCB और रात में उससे अधिक JCB दिखाई पड़ती हैं, गांव वालों की शिकायत पर यूपी 100 आती है और jcb वाले से मिलकर चली जाती. ये सिर्फ हम नहीं कह रहे है बल्कि ग्रामीणों का ऐसा खुला आरोप है
ग्रामीणों में इस बात का आक्रोश है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है. सूत्रों के अनुसार ये खनन माफियाओ का इतना राज है कि किसी शिकायत का इनके ऊपर कोई असर नहीं होता है. ग्रामीणों का कहना है कि JCB और ट्रैक्टर ट्राली के चलते रात को वह सो नहीं पाते हैं, पुलिस को बार-बार सूचना देने पर कोई कार्यवाही ना होने पर गांव के लोगों ने अब सूचना देना ही बंद कर दिया है. कही न कही पुलिस और खनन अधिकारियो की कार्यशैली पर भी सवालिया निशाँन इस घटना में लग रहे है.
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..