खुद गन्दगी से बीमार है प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मूरतगंज

कौशाम्बी। जिले के तहसील चायल के ब्लॉक – मूरतगंज में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत दिन-ब-दिन बत्तर होती दिख रही है। मौजूदा हालात ये है, कि स्वास्थ्य केंद्र में लोग जाने से पीछे हटते है। जिस तरह से स्वास्थ्य केन्द्र की सड़कें व स्वास्थ्य केन्द्र के बाहरी गेट व अंदर जलभराव है, उससे यही लगता है कि स्वास्थ्य केंद्र खुद में ही स्वस्थ नही है। अब भला जो खुद बीमार हो उसके द्वारा दुसरो का इलाज कैसे किया जाएगा। प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज की ये स्थिति स्वास्थ्य विभाग की दयनीय अवस्था को शीशे की भांति दिखा रहा है।













