यूपी के कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच बवाल, एक की मौत, 12 घायल, लगा कर्फ्यू


मारपीट व पथराव तेज होने की बजह से तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवक बाइक छोड़ भाग खड़े हुए। इस दौरान किसी ने दो फायर भी किए। जिससे शहर में तनाव पूर्ण स्थित पैदा हो गई। दो वर्गों के बीच विवाद के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत करने के प्रयास करने लगे। पथराव में आधा दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। मथुरा-बरेली हाई वे से गुजर रहा एक ट्रक, दो मैजिक व तीन स्कार्पियो कार क्षति ग्रस्त हुई हैं। शहर में हुए पथराव के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। जनपद के सभी थानों की पुलिस को कासगंज पहुंचने के लिए कहा गया हैै।











