देखे मौके का वायरल वीडियो – रेस्टोरेंट में खाना खाते समय पैर सटने पर दबंगों ने की दलित छात्र की पिटाई इलाज के दौरान मौत
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही आरोपियो की तलाश

कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद। होटल में खाना खाते समय दलित छात्र का पैर दबंगों से सट जाने पर दबंगों ने छात्र की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद के कटरा इलाके में एलएलबी का दलित छात्र होटल में खाना खाने गया था। खाना खाते वक्त उसका पैर दबंगों से सट गया जिसके चलते दबंग क्रोधित हो गये और होटल में ही उसे कुर्सियों से पीटने लगे। दलित छात्र जान बचाने के लिए बाहर भागा तो दबंगों ने उसे ईंट पत्थर से कूचकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गयी।

आपको बता दें कि इलाहाबाद में कटरा जाे कि भीड़ भरा इलाका रहता है। यहां पर विश्व विद्यालय के छात्र पढ़ाई करते हैं। लेकिन इस घटना के बाद लगता है कि किसी काे पुलिस का डर नहीं है। खुलेआम गुंड़ागरदी चल रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे पर सवालिया निशान लग रहा है।











