डीएम ने दौङाया तो नहर में कूद पड़े नकल माफिया

बलिया। जिला प्रशासन शुक्रवार को नकल के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में रहा। पहली पाली की परीक्षा के दौरान प्रशासन की नजर केंद्र के अंदर के साथ बाहर भी रही। भीमपुरा क्षेत्र में नकल कराने की जुगत में एक केंद्र के पीछे मंडरा रहे लोगों को डीएम-एसपी ने दौड़ाया। दहशतजदा नकल के कुछ ठेकेदार नहर में ही कूद पड़े। कुछ को पुलिस ने एकाध लाठी बजाकर कड़ी चेतावनी देते हुए भगा दिया। कुल मिलाकर सामूहिक नकल पर रोक लगी है, लेकिन केंद्रों से कापियां लिखे जाने की खबरें मिल रही हैं। सुविधा शुल्क के नाम पर होने वाली अवैध वसूली अब चार से पांच गुना बढ़ गई है। यानी पिछले वर्ष सुविधा शुल्क एक से दो हजार थी, जो इस साल 10 से 15 हजार रुपये वसूल किए जाने की सूचना मिल रही है।














