लोनी शुक्रवार के दिन ट्रोनिका सिटी गेट नंबर 2 के निकट खड़े ट्रक मैं मृत मिले चालक की सूचना पाकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से मृतक का शव अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।
जानकारी के मुताबिक उक्त ट्रक चालक ट्रोनिका सिटी में स्थित एक जींस पेपर फैक्ट्री में पेपर लेकर आया था जो सुबह लगभग 4 बजे गाड़ी खाली कर वापस चला गया था। मगर करीब 3 घंटे बाद कंपनी का ही एक दूसरा गाड़ी चालक सुखबीर जब गाड़ी लेकर गेट नंबर 2 के निकट पहुंचा तो वहां पेपर उतार कर जाने वाली उक्त गाड़ी को वही खड़ा देख दंग रह गया। निकट जाकर देखा तो उसका चालक ट्रक की पिछली सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने पर दी सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने मृतक महिपाल 45 पुत्र करिया सिंह निवासी भदौरा जिला अमरोहा के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद मोर्चरी भिजवा दिया। तथा साथ ही इसकी सूचना उसके परिजनों को भी कर दी। मृतक के परिजनों के अनुसार महिपाल को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। जिन्होंने थाने पर लिखित तहरीर देते हुए मामले में जांच पड़ताल कराए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए मांग की है।
मृतक मिले ट्रक चालक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं है। जिसे देखकर प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि अचानक उसकी हृदय गति रुक जाने से उसकी मौत हुई है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..