वाराणसी – सिटी स्टेशन मालगोदाम में भीषण आग, देखे आग के कहर का फोटो

वाराणसी. शहर के जैतपुरा थानाक्षेत्र के गोलगड्डा माल गोदाम में आज रात लगभग 12- 12:30 बजे भीषण आग लग गई, आग से पूरा इलाका थर्रा उठा है, मौके पर थाना प्रभारी जैतपुरा हरिराम मौर्या सहित पुलिस बल मौजूद है. समाचार लिखे जाने तक दमकल की गाड़िया मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. समाचार लिखे जाने तक कई गाड़िया खाली हो चुकी है, मगर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है.















