वाराणसी पुल हादसा – साहब खतरा अभी टला नही है, खुद देख ले विशेष तस्वीरे


वाराणसी। पिछले दिनों वाराणसी में हुए भीषण हादसे के बावजूद भी प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।घटना के बाद अधिकारियो के जांच में सेतु निगम की घोर लापरवाही सामने आई जिसमें 18 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इसके बावजूद भी सेतु निगम नहीं चेता और आज भी अन्य बीमों के गिरने का खतरा बना हुआ है।















