सरदार पटेल सेना के कार्यकर्ताओं ने राजेश पॉयलट की पुण्यतिथि मनाई


गाजियाबाद / लोनी तिराहा स्थित इंटर कालेज के सामने सोमवार सुबह सरदार पटेल सेना के कार्यकर्ताओं किसान नेता राजेश पॉयलट की मूर्ति पर माल्यार्पण करपुण्यतिथि मनाई।
सरदार पटेल सेना के अध्यक्ष अमित गुर्जर ने किसान नेता राजेश पॉयलट पुण्यतिथि पर कहा कि युवाओं को किसान नेता राजेश पॉयलट के पद चिन्हों पर चलकर उनके जीवन से प्रेरणा लें और देश हित में कार्य करें। अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसान व देश हित में काम किया। पॉयलट एक महान राजनीतिज्ञ थे। इस मौके पर नवीन बैसला , दीपक और विपिन गुर्जर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।











