कुछ इस तरह पहुची पुलिस कि कोई पहचान न पाया, 12 जुआड़ी गिरफ्तार, जुआ खेलने वालो ने किया पुलिस पर हमला


वाराणसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आदमपुर थाना अन्तर्गत भदऊ चुंगी बालू मंडी पानी टंकी के पास आज आदमपुर प्रभारी राजीव कुमार सिंह चौकी प्रभारी आदमपुर महेश मिश्रा मय फोर्स सिविल ड्रेस मे जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने पहुंचे ।उसी दौरान जुआ खेल रहे जुआडी व पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने लगे।इस दौरान जुआड़ियों ने रॉड लेकर पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया । लोहे के रॉड के प्रहार से कांस्टेबल राजेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए।बहरहाल चारों तरफ घेरा बन्द्दी होने के कारण 12 जुआडी पकड़े गये।












