विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर सम्पन्न

जमाल अहमद
बलिया जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार बुधवार को ग्राम सभा डूहा बिहरा बाबा बालखंडीनाथ मठ तहसील सिकंदरपुर में विधिक साक्षरता शिविर व जागरूकता शिविर एवं वरिष्ठ नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता कर रही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पूनम कर्णवाल द्वारा आयोजन में उपस्थित लोगों को विधिक साक्षरता शिविर, जागरूकता, शिविर एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारिया करायी गयी। इसके अलावा भिन्न-भिन्न कानूनों के बारे में जानकारियां कराई। आयोजन में उपस्थित लोगों को तहसीलदार सिकंदरपुर द्वारा राजस्व संबंधी जानकारियां दी गयी तथा आयोजन में ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।











