बाँदा पुलिस ने पकड़ा भाजपा नेता के होटल में चल रहा जुआ. देखे तस्वीरे


बाँदा. बान्दा कि कोतवाली पुलिस ने आज छापा मार कर चल रहे जुवे के अड्डे का भांडा फोड़ करते हुवे मौके से 6 जुआडियो को गिरफ्तार किया है. उक्त छापेमारी मुखबिर की सुचना पर होना बताया जा रहा है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि सम्बंधित होटल जिसमे जुआ का अड्डा चल रहा था वह शहर के एक कद्दावर भाजपा नेता का होटल है और वह यहाँ अपना कैम्प कार्यालय भी चलाते है.


बताया जाता है कि होटल में कमरा किराये पर लेकर यह जुआ का कारोबार चल रहा था. भाजपा नेता मनोज जैन ने इस प्रकरण में अपना पल्ला झाड़ते हुवे कहा कि वह लोग कमरा किराये पर लेकर रह रहे थे. वही थाना प्रभारी कोतवाली ने हमसे फोन पर हुई बातचीत में बताया कि कुल 6 लोगो की गिरफ़्तारी हुई है और 25 हज़ार 470 रुपया बरामद हुआ है. होटल के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि पकडे गए लोग होटल में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे.











