साहब, बारिश मे महराजगंज बाजार में खोदी गयी सिवर नाली व सड़को के कारण कारोबार हुआ चौपट
प्रदीप दुबे विक्की
महराजगंज।। सांसद द्वारा शुरू कराया गया सड़क व सिवर निर्माण कार्य अधर मे ही छोड़ कर ठेकेदार मौज कर रहा है।आये दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है फिर भी बिभाग नही चेत रहा। सड़क के अधुरे हुऐ कार्य से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। आज सुबह तिन गाड़ियों को गड्ढे मे धंसने से बिभाग को कोसते नजर आये गाड़ी मालिक।
कहावत है कि करे कोई, और भरेकोई। ऐसा ही कुछ महाराजगंज बाजार वासियों के साथ हो रहा है। ऊपर से हल्की बारिश होते ही क्षेत्र में खोदी गई सड़कें चलने के लायक भी नहीं रह गई हैं ।सड़क नहीं बनने और् वह जगह-जगह खोदकर छोड़ दिए जाने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात में किनारे उबड़ खाबड़ सड़कों पर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं ।खोदी गई सड़कों और किनारे नालियों से परेशान बाजार वासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है नाराजगी जाहिर करते हुए आम नागरिकों वह दुकानदारों ने खुदी हुई सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा है । लेकिन इन दिशा मे अफसरों की मनमानी के चलते काम में तेजी नहीं आ पा रही है । जिसे लेकर बाजार वासियों ग्रामीण जनता में रोष देखा जा रहा है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..