पत्नी ही निकली पति की कातिल, अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने पति को मारकर दफनाया।
सुरेन्द्र कुमार कछवाहा
चित्रकूट. पति के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर 100 जन्मों का साथ निभाने का वादा किया था, उसी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया, इतने से तसल्ली नही हई तो हत्या कर शव को उसी सुहाग के कमरे में दफन कर दिया और पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई। मामले का खुलासा तो उस वक़्त हुआ जब आज मृतक की माँ कमरे की चाभी पाकर साफ सफाई के लिए अंदर गई तो पाया कि ज़मीन खुदी हुई है,|
काफी मंथन के बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस को सूचना दी गई जिसमें खुदाई के वक़्त ज़मीन में दफ़न नरकंकाल पाया गया। खाकी पर सवालिया निशान उठा रही ऐसी मानवता को कुरेदने वाली बढ़ती घटनाये? माँ ने बहु पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। मामला 7 माह पुराना बताया जा रहा है। घटना चित्रकूट के थाना पहाड़ी के लोहदा गाँव की है। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद सच्चाई के खुलासे की उम्मीद।
वही मृतक की माँ ने पुलिस पर लगाया गाली गलौज का आरोप । मृतक की माँ ने कहा पुलिस को जानकारी देने के बाद पुलिस जब घर आई तब हमारे साथ गाली गलौज करने लगी ,कहा फालतू समय बर्बाद करवा रही है यह बुढ़िया ,लेकिन जब वही पुलिस इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाठक से बात की गई तब ,गाली गलौज की मामले को इनकार कर दिया ,कहा ऐसी कोई बात नही हुई।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..