कानपुर-फोटो डिज़ाईनर ने आफिस में फांसी लगाकर की आत्माहत्या


कानपुर-थाना फीलखाना अंतर्गत राम नारायन बाज़ार स्थित शिव मार्केट में तरुण सोनकर नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तरुण सोनकर खपरा मोहाल कानपुर का निवासी है जो की शिव मार्केट में किराये की दूकान पर फोटो एल्बम डिजाईनिंग का अपना निजी व्यावसाय करता था आज उसने दूकान के शटर को अंदर से बंद कर पंखे से लटक कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली इस घटना के बाद पूरी मार्केट में सनसनी सी फ़ैल गई इस घटना के सम्बन्ध में मृतक तरुण के भाई अरुण ने हमसे बात करते हुए बाताया की अक्सर वो भाई की दूकान पर आया करता था ठीक उसी तरह आज भी आया था

क्षेत्रीय अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुई है जिस रजिस्टर से फाड़ कर सुसाइड नोट लिखा गया है वो भी बरामद हो गया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा आत्माहत्या का कारण नही बाताया गया है











