गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर दलित बस्ती निवासी मुनीन्द्र राम (45) गुरूवार की सुबह अपने घर से बाजार के लिए निकला ही था कि बीच रास्ते में पातेपुर और पहराजपुर मौजे में ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा पहले से खुदवाये गये गड्ढे में पैर फिसल जाने के कारण पानी में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और घंटो मशक्कत के बाद गड्ढ़े से शव को बाहर निकाला गया। वहीं आनन-फानन में मृतक को एक निजी चिकित्सक के पास ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने लट्ठूडीह रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही करीमुद्दीनपुर थाने के एस आई पवन सिंह.एस आई राजेश गिरी मौके पर पहुंचे।थानाध्यक्ष सुधाकर राय भी अपने हमराहियों के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद रमेश यादव को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख व मृतक की पत्नी के नाम पर आवास व रास्ते की जल्द मरम्मत का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..