ग़ाज़ियाबाद. डासना जेल मे आज रक्षाबंधन पर्व बडे ही उत्साह के बीच मनाया गया , सुरक्षा की दृष्टि से एक दिन पूर्व ही बैरीकेडिंग करा ली गयी थी तथा पूरे स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित कर दी गयी थी । आज प्रातः 6 बजे से ही कारागार मे निरुद्ध बन्दियो को राखी बाँधने उनकी बहने लाईन मे लग गयी थी।
इधर बहनों से राखी बंधवाने हेतु बन्दी भी सुबह से ही खुश थे। कारागार के अन्दर बाहर सुरक्षा हेतु महिला कांस्टेबल तैनात थी। महिलाओं हेतु पानी की व्यवस्था के साथ साथ किसी भी आक्समिकता प्रबंधन हेतु चिकित्सा व्यवस्था भी सुदृढ़ की गयी थी । आज 3683 महिलाओं , व साथ में आये 1694 बच्चो ने अपने परिजनों से मिलकर राखी बाधीं । बाहर से आये 46 पुरुषों ने भी कारागार मे निरुद्ध अपनी बहनों से राखी बंधवाई । रक्षाबंधन पर्व पर कई महिलाएं भाईयों से मिलकर खुशी जता रही थी, वहीं कुछ महिलाएं भाईयों को राखी बांधकर आसूँ बहाती बहाती हाथ हिलाकर बाहर निकल रही थी , बहुत ही भावुक दृश्य दिखाई पड रहे थे ।आज का रक्षाबंधन पर्व बहुत ही सफल रहा जिसका श्रेय अधीक्षक श्री दधिराम मौर्य , डा० सुनील त्यागी , जेलर आनन्द शुक्ल, डिप्टी जेलर नीरज श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, अजय सिंह व समस्त स्टाफ को जाता है जिनके द्वारा प्रातः5 बजे से लगातार साँयकाल 6 बजे तक मौजूद रहकर व्यवस्था को संचालित कराया—
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..