नेपाली नागरिकों ने महेंद्र नगर बंद रख निकला जुलूस, भारत के विरोध में लगे नारे

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी ।नेपाल=नेपाल के महेंद्र नगर में बलात्कार और हत्या के जुर्म में एक युवक को आरोपी बना गिरफ्तार करने से भड़के नेपाली नागरिकों ने महेंद्र नगर बंद रखा व जुलूस निकाल विरोध प्रर्दशन भी किया।

नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में 27 जुलाई को एक नाबालिग की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। 20 अगस्त को नेपाल पुलिस ने इस मामले में एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। लोगों का कहना है कि पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है वह बेकसूर है।
असली आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर बुधवार को नागरिक संघर्ष समिति की संयोजिका मीना भंडारी के नेतृत्व में महेंद्र नगर बंद करा दिया गया।











