पृथक बुन्देलखण्ड राज्य की मांग को लेकर 2 हज़ार छात्राओं ने भेजा प्रधानमंत्री को राखी

कुवंर सिह
उरई। जालौन नगर की दो हजार स्कूल छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पृथक बुंदेलखंड राज्य के तोहफे की मांग करते हुए राखियां भेजी हैं।

इस दौरान बंुदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दीक्षित ने भी छात्राओं के अनुनय को स्वीकार कर पृथक राज्य के रूप में उन्हें राखी का नेग देने की अपील प्रधानमंत्री से की। मोर्चा के पदाधिकारियों छविराम यादव, मो. अयूब, पत्रकार वसीम हक ने भी कहा कि बुंदेलखंड के पिछड़ेपन की समस्या का समाधान उसे पृथक राज्य का दर्जा दिये जाने में ही है











