भारत बन्द का एलान बेअसर, प्रशासन रहा एलर्ट

उमेश गुप्ता
बलिया:बिल्थरा रोड एससी/एसटी एक्ट में संसोधन की मांग को लेकर भारत बन्द का कोई भी असर बिल्थरा रोड में देखने को नहीं मिला हर रोज की भांति आज भी दुकान खुले रहा। धारा 144 लागू होने की घोषणा के साथ ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम राधेश्याम पाठक अपने सहयोगियों के साथ व उभांव थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ नगर में बराबर चक्रमण करते देखे गये।












