ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात लडकी बेहोशी के हालत में मिली
उमेश गुप्ता.
बलिया बिल्थरा रोड उभाँव थाना अंतर्गत शनिवार के दिन ग्राम खुर्द तिरनई के समीप रेलवे लाइन किनारे मोबाइल से बात करते जा रही थी की तभी ट्रेन आ जाने से एक अज्ञात लडकी ट्रेन की चपेट में आ गई स्थानीय लोगों की मदद से सीयर समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर पहुचाया गया पर इलाज के दौरान गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर तनवीर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया
मिली जानकारी के अनुसार भटनी जंक्शन से चलकर वाराणसी जाने वाली सवारी गाडी 55122 भटनी के तरफ से आ रही थी लोगों की माने तो यह लडकी किसी से मोबाइल से बात करते जा रही थी की तभी ट्रेन के चपेट में आने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोशी की हालत में जिसके कारण उसका कुछ पता नहीं लग सका यह सूचना पाते ही सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज योगेन्द्र प्रसाद सिहँ सीयर समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र पहुंच कर पता लगाने की कोशिश किए पर उस लडकी के पास कोई भी आईडी नहीं मिलने से कुछ भी पता नहीं लग सका
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..