मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी गयी
राष्ट्रीय लोक अदालत 8 दिसम्बर को

अंजनी राय
बलिया : उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तथा जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार पंचम के आदेशानुसार प्राथमिक विद्यालय सागरपाली पर विधिक साक्षरता जागरूकता व मुफ्त कानूनी सहायता शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसका उदघाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने किया।












