गोपीगंज(भदोही)कोतवाली अंतर्गत नगर के ज्ञानपुर मार्ग पर बुद्धवार की सुबह 5:30 बजे आटो दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसपर सवार दो लोग घायल हो गए।घायलावस्था में दोनों को गोपीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मा०काशीराम शहरी आवास निवासी युवक की आटो गोपीगंज से आज सुबह 5:30 बजे कुछ सवारियां लादकर ज्ञानपुर की ओर आ रही थी,इस बीच नगर के ही समीप ज्ञानपुर रोड पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।जिससे उसमे सवार वाराणसी जनपद के जक्खिनी (राजातालाब) निवासी करीम 28 वर्ष और ज्ञानपुर हास्टल तिराहा निवासी इम्तियाज 30 वर्ष घायल हो गए। दोनों घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..