जनता की सहजता से तीन पशु चोर गिरफ्तार

प्रदीप दुबे
औराई भदोही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी औराई राम करन के पर्यवेक्षण में जनपद भदोही में पशु चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औराई सुनील दत्त दुबे की टीम ने तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1 – कयूम पुत्र मुनव्वर
2-सराफत पुत्र अहमद अली निवासी राजापुर घोसिया
3. कौशल पुत्र मुमताज निवासी सिंध रोड घोसिया थाना कोतवाली औराई भदोही
गिरोह का सरगना गोरख उर्फ आरिफ पुत्र नुहमतुल्ला निवासी राजापुर थाना औराई मौके से फरार हो गया। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा जा रहा है।











