गृहकलेश के चलते युवक ने की आत्महत्या, मृतक से रचाई थी तीसरी शादी

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी में आज एक युवक ने गृह क्लेश में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी घर मे मौजूद थी।जिसने शोर मचाकर पड़ौसियों को बुलाया ।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।


सूचना पर पुलिस ने शव को लटका हुआ उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। परिजनों का आरोप है कि करीब ढाई महीने पहले मृतक कृष्ण ने एक दो बच्चों की माँ से लव मैरिज की थी। महिला की मृतक से तीसरी शादी थी।जिसका पहला पति भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की उसकी पत्नी आरती ने ही हत्या की है। जिसके खिलाफ उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है ,लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।











